Download App from

आज का राशिफल:मेष राशि से लेकर मीन राशि का पूरा हाल,देखें कैसा रहेगा आज आप का दिन….

आज का राशिफल,04 मई 2023,गुरुवार

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको पैतृक संपत्ति का किसी प्रकार से लाभ मिल सकता है। आप धन-पैसे को निश्चित अवधि के लिए जमा भी कर सकते हैं। यदि आप सार्वजनिक या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों मिल सकती है।

 

वृष राशि-आज आपका झुकाव भौतिक सुख संसाधनों के प्रति अधिक रह सकता है।यदि आप सीधे तौर जनता से जुड़े हुए काम अथवा व्यापार(जैसे-अभिनेता,नेता online busness आदि) करने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको जनता से सराहना और व्यापारिक लाभ मिल सकता है। आपको छोटे भाई बहिन से भी खुशी मिल सकती है।

 

मिथुन राशि-आज आप मानसिक उलझन के कारण परेशान रह सकते हैं। नेत्र विकार के कारण भी आप परेशानी महसुस कर सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। अतः आज आपको धन के अपव्यय से भी बचना होगा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा।

 

कर्क राशि-आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।तथा शारीरिक रूप से भी आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे और यदि कहीं धन रुका हुआ है, तो उसकी वापसी की भी पूरी संभावना है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें आज अधिक प्रयास करने चाहिए, प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको दैनिक कार्यों में ही ज्यादा ध्यान देना होगा। आज आपको नई गतिविधि या नये प्रयोग से बचना उचित होगा।

 

 

कन्या राशि-आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। फलस्वरूप जो काम रुके हुए थे,वे आज बनते हुए दिखाई पड़ेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यापार विस्तार हेतु कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आप किसी नये व्यवसाय की शुरुवात कर सकते हैं। आपके जीवन साथी को नौकरी में पदोन्नति अथवा व्यापार में उन्नति मिल सकती है।यदि आप वकील या न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।

 

धनु राशि-आज के दिन आप वेबजह के कार्यों से जुड़कर समय और धन का नुकसान कर सकते हैं। किसी विवाद में भी आप उलझ सकते हैं। अतः आज आपको पूरे दिन की कार्ययोजना सुनिश्चित कर आगे बढ़ना उचित रहेगा।

 

 

मकर राशि- आज आपका झुकाव विपरीत लिंगी के प्रति अधिक रह सकता है। किसी प्रेम प्रसंग की शुरुवात भी आप कर सकते हैं। लेकिन यदि आप काम की ही तरफ ध्यान रखते हैं, तो आज आप कोई खास उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।

 

 

कुम्भ राशि-आज आप किसी प्रिय वस्तु या प्रिय व्यक्ति के कारण चिंता में रह सकते हैं। जमीन आदि स्थाई संपत्ति के कारण भी आपका किसी से विवाद संभव है। आपके मान-सम्मान को भी आज ठेस पहुंच सकती है।किसी षडयंत्र का शिकार भी आप बन सकते हैं।

 

मीन राशि-यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको सहकर्मियों से बहुत अच्छा सहयोग और सराहना मिलने वाली है। आप यदि सामाजिक व्यक्ति हैं, तो आज आपकी समाज में अच्छी प्रतिष्ठा हो सकती है। यदि आप जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं, तो आज आपको सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?