Download App from

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लाक का किया गया घेराव

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज 

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा राजेपुर ब्लाक का घेराव किया गया। खंड विकास अधिकारी के कार्यों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी असंतुष्ट है। उन्होंने उन पर घोटाला करने का आरोप भी लगाया है। जिसके लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों का ब्यूरा लेने की मांग की है। इसी संदर्भ में उनके द्वारा आज राजेपुर ब्लाक का घेराव किया गया। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। जिनको खंड विकास अधिकारी द्वारा नहीं दिया गया था। इसी संदर्भ में उनके द्वारा घेराव किया गया। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यक कर्ताओं ने कुछ जवाब मांगे थे जिनको हम कुछ कारणवश नहीं दे सके थे। जिसके कारण उनके द्वारा आज घेराव किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा मांगे गए जवाबों का वह लिखित रूप से विवरण देने के लिए तैयार हैं। खंड विकास अधिकारी ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा जो भी विवरण मांगा जाएगा व लिखित रूप से देंगे। खंड विकास अधिकारी ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा उन पर घोटाला करने का गलत आरोप लगाया जा रहा है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?