Download App from

ट्रैक्टर चालकों द्वारा उड़ाई जा रहीं मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां, पुलिस बनी मूक दर्शक

 राजेपुर,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज 

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा जमकर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अशोक कुमार मीणा के आदेशों को बट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा लगातार सख्त रवैया अपनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा लगातार पुलिस महकमे में फेरबदल किया जा रहा है। उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अशोक कुमार मीणा के आदेशों को पलीता लगाया जा रहा है। ट्रैक्टर मालिकों के हौसले बुलंद है। ट्रैक्टर मालिकों द्वारा अपने वाहन पर लगातार सवारियों को बैठा कर ले जाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन सामने खड़े होकर तमाशा का खेल देखती रहती है। प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर मालिकों पर कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ही लगातार ट्रैक्टर हादसे हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सख्त रवैया नहीं अपनाया गया। जब ट्रैक्टरों के हादसे होते हैं तब मुख्यमंत्री भी शोक व्यक्त करते है प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते है। मगर पुलिस प्रशासन पर उसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर मालिकों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रहीं है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?