Download App from

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण मणिपुर की घटना

लखनऊ:–समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण मणिपुर की घटना है। इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया, परंतु इसके बाद भी भाजपा कार्रवाई के बजाय राजनीति कर रही है। विपक्षी गठबंधन से भाजपा डरी हुई है। सीटों को लेकर विवाद की झूठी खबरें फैला रही है, हमारे गठबंधन में इसको लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी।अखिलेश यादव बेवर क्षेत्र के गांव नगला खोखन में स्व. जवाहर सिंह यादव की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि हर बार योगीजी छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की घोषणा करते हैं, परंतु कुछ नहीं होता। मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं, लेकिन गरीब इलाज नहीं करा पा रहा है। मंहगाई नियंत्रण से बाहर है। किसान परेशान हैं। बेरोज़गारी चरम पर है। कागजो में वृक्षारोपण होता है। अभी 35 करोड़ पेड़ लगवाने की घोषणा की है, यह भी धरातल पर नजर नहीं आएगा। फिर भी ट्री गार्ड लगवाएंगे। इस प्रकार 35 हजार करोड़ रुपये का घाेटाला करने की व्यस्था कर ली गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भ्रष्टाचार का सटीक उदाहरण है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल