Download App from

समाजवादी पद यात्रा में शहर में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के उड़े होश

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज- आज समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य की पदयात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से प्रारंभ होकर के ठंडी सड़क पर समाप्त हुई इस पदयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नजन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे यह यात्रा सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे ठंडी सड़क पर समाप्त हुई यात्रा गुड़गांव मंदिर से तिकोना चौकी से बजरिया चौक रेलवे स्टेशन होते हुए चौक पर आई जहां से होते हुए लाल दरवाजे के फव्वारे पर समाप्त हुई इस मौके पर जगह-जगह पर व्यापारियों ने और लोगों ने डॉक्टर नवल किशोर के एवं उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य व सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव का स्वागत किया इस मौके पर घर की चो से लोगों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया वह अपने समर्थन का विश्वास दिया।

इस अवसर पर भरी मात्रा में भीड़ से गदगद दिखे डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि यह चुनाव फर्रुखाबाद की जनता लड़ रही है और आज की भीड़ देखकर यह एहसास हो गया की जनता उनको भारी वोटो के अंतर से चुनाव जिताने जा रही है। जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है और अब उन्हें दोबारा मौका नहीं देना चाहती।

इस मौके पर प्रमुख लोगों में सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रियंका शाक्य, अविनाश सिंह विकी अविनाश सिंह विकी राशिद जमाल सिद्दीकी जिला प्रवक्ता विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना पुष्पेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा जितेंद्र यादव सिरौली, जिला महासचिव इलियास मंसूरी,जहान सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष छात्र सभा हर्ष गंगवार, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खान ,जिला अध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव ,अहमद अंसारी, युनुस अंसारी ,रजत क्रांतिकारी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव , पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी भी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, शिवम तिवारी, अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?