फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज
नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व महानगर अध्यक्ष/प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव के नेतृत्व में मनाया गया । इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की नेताजी हम सबके दिलों में बसे हैं नेताजी ने जो पिछड़े समाज के लिए किया है वह देश सदियों तक याद रखेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी,युनुस अंसारी , रोमित सक्सेना, बेंचेलाल यादव,केके यादव ,अवनीश यादव,मुजीबुल हसन,राजपाल यादवआदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
भोजपुर भोजपुर विधानसभा में डॉ नवल किशोर शाक्य ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ,डॉक्टर नवरंग सिंह यादव ,अमित यादव आदि ने नेताजी के जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश यादव के नेतृत्व में मनाई गई।