Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Punjab Budget 2022-23 Live Updates Aap Party Cm Bhagwant Mann Govt Will Present Maiden Budget Today In Hindi – Punjab Budget 2022 Live: टैक्स चोरी रोकने के लिए यूनिट बनाएगी सरकार, वित्तमंत्री हरपाल चीमा का एलान

11:35 AM, 27-Jun-2022

टैक्स चोरी रोकने के लिए यूनिट बनाएगी सरकार

पहली बार सरकार टैक्स चोरी रोकने के लिये यूनिट बनाने जा रही है। टैक्स की चोरी को लेकर पिछली सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए।

11:34 AM, 27-Jun-2022

ये हैं बजट के आधार

बजट का आधार बिगड़ते वित्तीय हालात को संभालना, राजस्व बढ़ाकर कर्ज घटाना और सार्वजनिक फंडों का प्रभावशाली इस्तेमाल है। बजट में पहली बार वित्तीय जोखिम का जिक्र किया गया है।

 

11:27 AM, 27-Jun-2022

शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया है। पंजाब पर 2.63 लाख का कर्जा है। 

 

11:20 AM, 27-Jun-2022

जनता का बजट

चीमा ने कहा कि लोगों की राय से पहली बार पंजाब का बजट तैयार किया गया है। यह जनता का बजट है। 20384 सुझाव लोगों ने दिए हैं। 27.3 प्रतिशत सुझाव राज्य की महिलाओं ने दिए। 

11:19 AM, 27-Jun-2022

पेपरलेस बजट से 21 लाख रुपये बचेंगे

वन विधायक वन पेंशन से 19 करोड़ हर साल बचेंगे। पेपरलेस बजट से 21 लाख रुपये बचेंगे। 

 

11:17 AM, 27-Jun-2022

एक जुलाई से पूरा होगा मुफ्त बिजली का वादा 

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मुफ्त बिजली का वादा एक जुलाई से पूरा होगा। बजट का एक एक पैसा लोगों पर खर्च होगा। 

 

11:15 AM, 27-Jun-2022

पेपरलेस बजट पर सवाल

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने पेपरलेस बजट पर सवाल उठाए। उन्होंने बजट एप डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई नहीं होने पर आपत्ति जताई।

 

11:12 AM, 27-Jun-2022

सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद विक्रम साहनी सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे हैं। 

11:05 AM, 27-Jun-2022

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण शुरू किया।
– फोटो : twitter @AAPPunjab

वित्तमंत्री का भाषण शुरू

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण शुरू कर दिया है।

11:01 AM, 27-Jun-2022

प्रश्नकाल समाप्त

प्रश्नकाल समाप्त हो गया है। अब वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। 

10:59 AM, 27-Jun-2022

प्रश्नकाल शुरू

बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू हो गया है। इसके बाद बजट पेश किया जाएगा।

10:52 AM, 27-Jun-2022

पंजाब सरकार को बजट पेपरलेस होगा।
– फोटो : अमर उजाला

पेपरलेस होगा बजट 

भगवंत मान सरकार आज पेपरलेस बजट पेश करेगी।

10:31 AM, 27-Jun-2022

नया कर लगाने के पक्ष में नहीं मान

बजट में मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों पर कोई नया कर लगाने के पक्ष में नहीं हैं। यही कारण है कि पूरी संभावना है कि सरकार बजट में लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाएगी। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष के मुकाबले में राज्य को जीएसटी मुआवजे में 9000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

10:20 AM, 27-Jun-2022

मुफ्त बिजली और हर महिला को 1000 रुपये के वादे पर नजर

आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये देने का एलान किया था। इन वादों के लिए भी बजट में प्रावधान रखा जाएगा। 

10:10 AM, 27-Jun-2022

पार्टी की कई गारंटियों के लिए भी होगा आवंटन

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए जाने वाले बजट प्रस्तावों में आप की गारंटियों को पूरा करने के लिए आवंटन भी होगा।

Source link

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल