Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा पदाधिकारियों ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

 राजेपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने आज जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक थी। इस यात्रा में हजारोें की तादात में लोग शामिल हुए। यह यात्रा राजपुर से निकलकर राजेपुर तक पहुंची। इसमें भाजपा कार्यकर्ता एंव पदाधिकारियों के अलावा कई अन्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

आप देख हैं देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में जिले भर में तिरंगा यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में आज राजपुर से राजेपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी व भाष्कर दत्त दुबे व जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता व डी यश राठौर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह व प्रधान लीलापुर उदयप्रताप सिंह व आदि हजारो कार्यकर्ता व अमृतपुर क्षेत्रधिकारी,अमृतपुर थानाध्यक्ष, राजेपुर थानाध्यक्ष व फोर्स के साथ मौजूद रहे।

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?