Download App from

राज्य मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। इसके साथ ही राज्य मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई। पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर दूसरों को भी धरा को संरक्षित करने का सन्देश दिया गया।

राज्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति एवं नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव शामिल थे। दायित्वों का निर्वहन करने वाले फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र चलाने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़कर बच्चे आत्मनिर्भर बनें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?