Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डॉ. महेंद्र गुप्ता बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े, रजाइया, कंबल उड़ाकर कर रहे जनता की सेवा

कायमगंज,फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़

समाजसेवी डॉ महेंद्र गुप्ता का कहना है कि दुख दर्द देने वालों की यहां कोई कमी नहीं , सराहनीय है वह जो सबको खुशी बांटता है हर त्योहार हर खुशी गरीबों के बीच में जाकर मनाने वाले जनपद के प्रमुख समाजसेवी डॉ महेंद्र गुप्ता चाहे किसी जरूरतमंद बेसहारा गरीब बेटी की शादी हो चाहे बाढ़ पीड़ितो की मदद करना हो चाहे झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की मदद करना हो चाहे कोरोना काल में खुद ट्रैक्टर पर बैठकर सैनिटाइजेशन करना हो हजारों की संख्या में मास्क और सैनिटाइजर बांटना हो हो चाहे अग्नि पीड़ितों की मदद करना हो डॉ महेंद्र निस्वार्थ भाव से तन मन धन को समर्पित करते हुए अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर संभव मदद करने के लिए दिन-रात तैयार रहते हैं|

इस बार भी उन्होंने नव वर्ष गरीब बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े बांटकर रजाइया बांटकर कंबल उड़ाकर बड़ी ही धूमधाम से मनाया | जनपद के प्रमुख समाजसेवी अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम के लिए जाने जाते हैं उनके राजनीतिक विरोधी एवं उनसे ईर्ष्या रखने वाले लोग उनका मनोबल तोड़ने की बार-बार कोशिश करते हैं लेकिन डॉक्टर महेंद्र अपने कर्तव्य पथ से कभी डगमगाते नहीं हैं | उन्होंने आज नव वर्ष पर गरीबों के बीच खुशियां बांटते हुए ठंड से ठिठुरते गरीब बेसहारा विकलांग लोगों को रजाईयां उड़ाई एवं बड़ी ही आत्मीयता से गले लगा कर उनसे आशीर्वाद भी लिया | विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा करने में जुटे जनपद के डॉक्टर महेंद्र का कहना है कि अपने लिए तो सभी जी लेते हैं लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है जो व्यक्ति राष्ट्र की मानवता की निस्वार्थ की सेवा करता है वही वास्तविकता में मानवता की एक पहचान एक मिसाल कायम करता है प्रत्येक मानव का फर्ज है कि वह सेवा कार्य अपनी इच्छा अनुसार सामर्थ्य अनुसार अवश्य करें क्योंकि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है |

हर बेसहारे का सहारा डॉ महेंद्र ने भीषण सर्दी मे विकलांग एवं बेसहारा निर्धनो को गर्म रजाई बढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया कायमगंज में निवास करने वाले डॉक्टर महेंद्र गुप्ता का मानना है कि मानवता से बढ़कर सच्ची ईश्वरीय सेवा मानव सेवा ही है मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं यह कहना है जनपद के प्रमुख समाजसेवी सच्चे समाज सेवक डॉ महेंद्र ने जगह जगह ठंड से ठिठुरते बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को रजाईयां उड़ाते हुए उनको उच्च क्वालिटी की मोटी दरिया बाटी इससे खुश होकर लोगों ने उन्हें खुशी से गले लगा लिया और ढेरों दुआएं दी |

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?