Download App from

अमर ज्योति एसोशियेशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयन्ती समारोह में प्रतिभाग करेंगी उच्च शिक्षा मंत्री

फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़

स्वामी विवेकानंद की जंयती के अवसर पर आज प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगीं | इसके बाद वह मेला राम नगरिया स्थित महान संत बच्चा बाबा महाराज के आध्यात्मिक चिंतन शिविर में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लेंगीं |

बताते चलें कि अमर ज्योति एसोशियेशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जायेगी | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसोशियेशन की एक बैठक उद्धान वाटिका पांचाल घाट पर संपन्न हुई| जिसमे संस्था के महा सचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि जयन्ती को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं| उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तरी बंधा के निकट आठवीं सीढ़ी के पास स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निकट सुबह 11 बजे शुरू होगा | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी भाग लेंगीं और विशिष्ट अतिथि के रूप में अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य, सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाग लेंगें |

कार्यक्रम के दौरान साधु संतों के लिए एसोशियेशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा | बैठक में स्वदेश त्रिवेदी, महेश सैनी, विधु शेखर, अनिलेश, आलोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे |

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?