Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सात बार के विधायक पूर्व मंत्री परिवार सहित भाजपा में शामिल,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

 

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

बीते 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे 7 बार के विधायक एंव पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, बेटे सचिन सिंह यादव व जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव सहित भाजपा में शामिल हो गये। उन्हें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आपको बतादें कि विगत 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा से दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की टिकट काटकर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को देदी थी। जिसके बाद पूर्व मंत्री निर्दलीय चुनाव लड़े। उसके बाद से ही पूर्व मंत्री भाजपा के संपर्क में थे। साथ ही जनता द्वारा पूर्व मंत्री के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी। हालांकि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से डिपंल यादव के चुनाव लड़ने के दौरान जिस तरह चाचा शिवपाल सिंह यादव को विशेष तर्जीह दी गई थी। उससे क्यासों का दौर चल पड़ा था। लेकिन पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने बेटे सचिन एंव बेटी मोनिका यादव के साथ भाजपा में शामिल होकर सभी क्यासों पर विराम लगा दिया।


समर्थकों में खुशी की लहर
पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव बेटे सचिन सिंह यादव एंव बेटी जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के भाजपा में शामिल होने के खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी। उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?